Home / Odisha / भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

  • अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार व परिवारवाद के खिलाफ लड़े भाजपा कार्यकर्ता – मनमोहन सामल

भुवनेश्वर। भारत के मुक्ति संग्राम में बलिदान देने वाले प्रत्येक बलिदानी हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। पराधीनता के बेड़ी को तोड़कर स्वाधीनता दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत के निर्माण में हमें अपना दायित्व निभाना चाहिए। भाजपा के प्रदेश कार्य़ालय में 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वज फहराते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने ये बातें कहीं।

सामल ने कहा कि मोदी सरकार सत्ता में आने के बाद से अंत्य़ोदय पर विशेष ध्यान देते हुए गरीब कल्याण योजनाएं प्रारंभ की है। विकास तेजी से हो रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार, खेल, विज्ञान, टेक्नोलाजी अदि सभी क्षेत्रों में तेजी से कार्य हो रहा है।

उन्होंने कहा कि देश के विकास में कुछ अवरोध भी कायम है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार व परिवारवाद के खिलाफ लड़े व समाज को जागरुक करें।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …