भुवनेश्वर। ओडिशा में 20 अगस्त तक आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बताया कि राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक आंधी-तूफान की गतिविधियां जारी रहेंगी। अगले 24 घंटे के दौरान केंदुझर, मयूरभंज, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, कटक, ढेंकानाल, अनुगूल, बौध, नयागढ़, खुर्दा, कंधमाल, गंजाम जिलों में एक या दो स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी आने की संभावना है। इन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद 17 अगस्त की सुबह तक केंदुझर, मयूरभंज, देवगढ़, अनुगूल, संबलपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 18 अगस्त की सुबह तक कलाहांडी, कंधमाल जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही
बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम, गजपति, केंदुझर, मयूरभंज, रायगड़ा, नवरंगपुर, मालकानगिरि, कोरापुट, बलांगीर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 19 अगस्त की सबह 08.30 बजे तक पुरी, खुर्दा, कटक, जगतसिंहपुर, ढेंकानाल, बौध जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 20 अगस्त की सुबह 08.30 बजे तक मालकानगिरि, कोरापुट, नवरंगपुर, कलाहांडी, नुआपड़ा, बलांगीर, कंधमाल जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
