-
बढ़ते तापमान से तपिश बढ़ी
-
बाजारों में सन्नाटा, सड़कों पर धूप से व्यवसायी परेशान
भुवनेश्वर. कोरोना वायरस के विस्तार को रोकने के लिए जारी लाकडाउन ने राजधानी भुवनेश्वर समेत प्रदेश भर में रामनवमी के उत्हास को फीका कर दिया है. मंदिरों के बंद होने के कारण लोग भुवनेश्वर स्थित श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम के दर्शन से महरूम रहे. लोगों ने घरों में रहकर एक-दूसरे को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं. लाकडाउन के बीच बढ़ते पारा ने राज्य में तपिश बढ़ा दी है. सुबह से ही राजधानी में कड़ाके की धूप निकल रही है.
इससे सड़कों पर सब्जी की दुकान लगाने वाले व्यवयासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के विस्तार पर रोक लगाने के लिए सामाजिक दूराव सुनिश्चित करने के लिए यूनिट-1 मार्केट समेत अधिकांश बाजारों के व्यवसायियों को सड़क पर दुकाने लगाने के लिए कहा गया है, ताकि ग्राहकों के बीच सामाजिद दूराव का पालन हो सके. इससे अब यूनिट-एक मार्केट के व्यवसायी राजमाहल से लेकर एजी चौक तक सड़क के किनारे बैठ रहे हैं, जबकि गणेश मंडप बाजार झारपड़ा के व्यवसायी बाजार के समीप सड़कों पर बैठ रहे हैं. इस बीच सुबह से ही कड़ाके की धूप के कारण उनको परेशानी हो रही है. सड़क किनारे छांव की व्यवस्था नहीं होने के कारण सब्जियां सूख रही हैं. ग्राहकों की संख्या नहीं के बराबर है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
