Home / Odisha / बरगढ़ के बेटे की मणिपुर में गश्त के दौरान हादसे में मौत

बरगढ़ के बेटे की मणिपुर में गश्त के दौरान हादसे में मौत

  • अंतिम संस्कार के लिए सोमवार को शव पहुंचने की उम्मीद

भुवनेश्वर। झारखंड में नक्सली हमले में एक ओड़िया जवान के शहीद होने के बाद राज्य का एक और जवान मणिपुर में शहीद हो गया है। इस जवान की पहचान बरगढ़ जिले के बाघपाली गांव के नीलाचल पटेल के रूप में की गई है।

बताया गया है कि असम राइफल्स में जवान के पद पर कार्यरत नीलाचल शुक्रवार की रात गश्त के दौरान शहीद हो गये। साल 2004 में नीलाचल असम राइफल्स में शामिल हुए थे। जानकारी के अनुसार, जिस वाहन में नीलाचल गश्त कर रहे थे, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जवान का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए सोमवार को उनके गांव पहुंचने की उम्मीद है। इस बीच शहीद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान सुशांत खुंटिया के पार्थिव शरीर को शनिवार को केंदुझर के आनंदपुर में उनके पैतृक शहर में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। खुंटिया शुक्रवार को झारखंड में नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। खुंटिया और अन्य जवान तलाशी अभियान से लौट रहे थे, तो नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। खुंटिया समेत दो जवान गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, खुंटिया ने चोटों के कारण दम तोड़ दिया।

 

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …