भुवनेश्वर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को वर्ष 2023 के लिए “जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक” के लिए नामों की घोषणा की। 140 पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान किए जाएंगे, जिनमें से चार ओडिशा से हैं। ये हैं, डिप्टी एसपी प्रभात कुमार बिस्वाल, इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार साहू, इंस्पेक्टर दुर्गेश नंदिनी मोहंती और डिप्टी एसपी मानस रंजन प्रधान।
इस पदक का गठन 2018 में किया गया था, जिसका उद्देश्य अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देना और जांच में ऐसी उत्कृष्टता को मान्यता देना था। इसकी घोषणा हर साल 12 अगस्त को की जाती है।
इन पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले कर्मियों में 15 सीबीआई से, 12 एनआईए से, 10 उत्तर प्रदेश से, 9 केरल और राजस्थान से, 8 तमिलनाडु से, 7 मध्य प्रदेश से और 6 गुजरात से हैं और शेष अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। इनमें 22 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
