Home / Odisha / रायपुर : खूनी संघर्ष में युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर : खूनी संघर्ष में युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर। दुर्ग जिले के कुम्हारी थानांतर्गत दो ग्रुप पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार सुबह आपस में भिड़ गए। उनके बीच हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। इसमें कबाड़ का काम करने वाले 27 वर्षीय कमल खूटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार सतनामी समाज के दो गुटों में सर्वोदय ग्रीन सिटी कुम्हारी के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि वो लोग लाठी, डंडा, हथियार लेकर एक दूसरे को मारने आ गए। दो गुटों में हुए इस खूनी संघर्ष में आरोपित पक्ष ने रायपुर उरला निवासी कमल खूटे के ऊपर धारदार हथियार से पेट, सिर, पीठ और हाथ पैर में इतने वार किए कि वो वहीं पर ढेर हो गया। कुम्हारी सहित भिलाई तीन थाने के टीआई और सीएसपी छावनी, एएसपी संजय ध्रुप, सीएसपी क्राइम राजीव तिवारी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …