भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली पार्टिय़ों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों की हार निश्चित है। इसके साथ-साथ 2024 के चुनाव में भी इनका हारना भी तय है।
प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि कहावत है- डूबते को तिनके का सहारा। अब कांग्रेस पार्टी की डूबती नाव के लिए यह ‘घमंडिया गठबंधन’ ही बचाखुचा आसरा था, लेकिन कल दिल्ली सेवा विधेयक पर वोटिंग में इस कथित ‘विपक्षी एकजुटता’ वाले घमंडिया गठबंधन का ढ़ोल भी फट गया।
जनता का ‘विश्वास’ खो चुकी कांग्रेस और उसके साथी दलों पर देश को जरा भी विश्वास नहीं है। जो खुद देश में ‘अविश्वास’ के घोर संकट से जूझ रहे हैं, उनके द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ लाया गया ‘अविश्वास प्रस्ताव’ भी खोखला ही है। सदन में भी अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों की हार तय है और 2024 के चुनाव में भी इनका हारना तय है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
