Home / Odisha / सुनीति मुंड ने अमित शाह से की शिष्टाचार मुलाकात

सुनीति मुंड ने अमित शाह से की शिष्टाचार मुलाकात

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी स्थित भुवनेश्वर नगर निगम के चुनाव में भाजपा की मेयर पद की उम्मीदवार रहीं डा सुनीति मुंड ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सुनीति मुंड ने पुष्पगुच्छ और गमछा देकर केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया। मुंड ने कहा कि दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर आए अमित शाह ने हम सभी का मार्गदर्शन करते हुए मैदान में काम करने का निर्देश दिया है। साथ ही शाह ने लोगों से मिलने तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को कहा है। डा मुंड ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता गण उनके मार्गदर्शन से उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मजबूती के साथ 2024 में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …