Home / Odisha / केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भुवनेश्वर में हुआ भव्य स्वागत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भुवनेश्वर में हुआ भव्य स्वागत

इण्डो एशियन टाइम्स, भुवनेश्वर।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का शुक्रवार रात भुवनेश्वर पहुंचने भव्य स्वागत किया गया। भुवनेश्वर पहुंचने के बाद उन्हें शहर के एक होटल में ले जाया गया जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा और भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता षाड़ंगी, उमेश खंडेलवाल समेत भाजपा के कई दिग्गज शाह का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे थे।

हवाई अड्डे पर मौजूद पार्टी के कार्यकर्ता बेहद उत्साहित थे। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय राजनीति के चाणक्य के रूप में पहचाने जाने वाले अमित शाह की यात्रा से राज्य में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने में मदद करेगी।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …