भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओड़िया पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ओड़िया पत्रकारिता दिवस पर सभी को शुभेच्छाएं। आज के दिन ओडिशा का पहला समाचार पत्र उत्कल दीपिका का प्रकाशन शुरू हुआ था। समाज तथा लोगों को जागृत करने के लिए सत्य व निष्पक्ष मीडिया की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। असहाय लोगों का आवाज उठाने के साथ-साथ ओडिशा की पत्रकारिता को समृद्ध करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति मैं सम्मान व्यक्त करता हूं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
