Home / Odisha / डिप डिप्रेशन से ओडिशा समेत चार राज्यों में होगी भारी बारिश
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

डिप डिप्रेशन से ओडिशा समेत चार राज्यों में होगी भारी बारिश

  •  अगले 24 घंटे के दौरान निम्न दबाव में होगा तब्दील

भुवनेश्वर। डिप डिप्रेशन धीरे-धीरे कमचोर हो रहा है और इसके प्रभाव में ओडिशा समेत चार राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। सभी प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया तथा जरूरत के हिसाब से कदम उठाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल पर कायम डिप डिप्रेशन पिछले 6 घंटों के दौरान 20 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और उसी क्षेत्र पर केंद्रित है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि यह बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल) के करीब, पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) से लगभग 70 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व और रांची से 180 किमी पूर्व में है।

आईएमडी के अनुसार, सिस्टम पूरे झारखंड में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है और अगले 12 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होकर एक डिप्रेशन में बदल जाएगा और उसके बाद 24 घंटों के दौरान एक अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में बदल जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश और  पूर्वी उत्तर प्रदेश बारिश की संभावना है। बताया गया है कि अगले 24 घंटे के दौरान ओडिशा के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और 2 अगस्त को उत्तरी ओडिशा में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

झारखंड में आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई थी। इसके साथ ही बिहार में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई थी।

पूर्वी मध्य प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा,  आज से 4 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और अगले 24 घंटे के दौरान अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही 5 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और 4 से 6 अगस्त के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …