-
भद्रक का है निवासी, कटक होगा रेफर
भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना वायरस एक और पॉजिटिव मामला प्रकाश में आया है. अब राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है. यह जानकारी स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की ओर से दी गई है. भुनेश्वर स्थित एम्स में 15 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे. इनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

विभाग ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है. यह व्यक्ति की भद्रक का रहने वाला है. बताया जाता है कि यह दुबई से लौटकर ओडिशा आया है. सरकार ने भद्रक के जिलाधिकारी को निर्देश दिया हैै कि मरीज को कटक स्थित श्री रामचंद्र भंज मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया जाए तथा उनसेेे संपर्क मेंं आने वाले व्यक्तियों की पहचान कर आइसोलेट किया जाए.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
