भुवनेश्वर। एक महिला द्वारा दुष्कर्म के आरोप लगाये जाने के मामले में गायक सौरिन भट्ट को हाईकोर्ट ने राहत दिया है। हाईकोर्ट ने आगामी 25 अगस्त तक अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है। इसके साथ ही उन्हें जांच में सहयोग करने तथा थाने में पेश होने के लिए कहा है।
उल्लेखनीय है कि भट्ट ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में आवेदन किया था। कटक के महिला थाने में एक महिला द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। इसके बाद वह हाईकोर्ट में जमानत के लिए गये थे। कटक के एक महिला ने उन पर दुष्कर्म करने तथा पैसे हड़पने का आरोप लगाया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
