भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी व समाजशास्त्री लोकमान्य तिलक जी ने अपना जीवन राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने व साँस्कृतिक राष्ट्रवाद की जड़ें मजबूत करने में खपा दिया था। स्वराज का शंखनाद कर उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी थी। राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण और कर्तव्यबोध आज भी जन-जन को प्रेरणा देता है। ऐसे कर्मयोगी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
