Home / Odisha / कोरापुट में आंध्र प्रदेश का नया घुसपैठ

कोरापुट में आंध्र प्रदेश का नया घुसपैठ

  • जलापुट में मचकुंड जलविद्युत परियोजना के मुख्य जलाशय के पास के क्षेत्र पर किया अतिक्रमण

  • लगाए गए साइनबोर्ड हटाकर फेंका

कोरापुट। ओडिशा के कोरापुट जिले में आंध्र प्रदेश के साथ सीमा विवाद सुलझने की जगह उलझता ही जा रहा है। पड़ोसी राज्य ओडिशा में अतिक्रमण की कोशिशें जारी रखा है।

ताजा विवाद में आंध्र ने कोरापुट जिले के जलापुट में मचकुंड जलविद्युत परियोजना के मुख्य जलाशय के पास के क्षेत्र पर अतिक्रमण कर लिया है। आंध्र के अधिकारियों ने कोरापुट के जिलाधिकारी और मचकुंड जलविद्युत परियोजना के अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में लगाए गए साइनबोर्ड हटा दिया और उन्हें फेंक दिया।

इसके अलावा, पड़ोसी राज्य के अधिकारियों ने दोनों राज्यों के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए बांध के पास लगाए गए स्वागत साइनबोर्ड को भी हटा दिया।

गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से ओडिशा और आंध्र प्रदेश दोनों संयुक्त रूप से जलापुट बांध की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों से आंध्र इस बांध पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है।

बिलापुट के सरपंच राजकिशोर लेंड्रू ने कहा कि मचकुंड ओडिशा और आंध्र दोनों की एक संयुक्त परियोजना है। ओडिशा सरकार ने बांध की सुरक्षा के लिए इलाके के पास एक साइनबोर्ड लगाया था। दोनों राज्यों के बीच अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक और स्वागत बोर्ड लगाया गया। हालांकि आंध्र के अधिकारियों ने दोनों बोर्ड हटा दिए और उन्हें फेंक दिए। वे दोनों राज्यों के बीच संबंधों को खराब करने और हमारे क्षेत्र पर अतिक्रमण करने की कोशिश कर रहे हैं, जो स्वीकार्य नहीं है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …