भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारत को नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करने वाली है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 3 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उन्होंने ये बातें कहीं। प्रधान ने अखिल भारतीय शिक्षा समागम के उद्घाटन सत्र में सभी को प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व और सतत मार्गदर्शन, भारतीयता के मूल्यों को पुनः प्रतिष्ठित करने और शिक्षा व्यवस्था को 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोड़ने के प्रयासों को और अधिक गति प्रदान कर रहा है। महात्मा गांधी, गुरुदेव टैगोर, स्वामी विवेकानंद, महर्षि अरविंद जैसे विभुतियों ने जिस समग्र और बहुआयामी शिक्षा की परिकल्पना की थी, राष्ट्रीय शिक्षा नीति उस चिंतन धारा को मूर्त रूप दे रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत को नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करने वाली है। शिक्षा के इस महाकुंभ से निकलने वाला अमृत हमारी अमृत पीढ़ी को और अधिक सक्षम और कुशल बनाएगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
