Home / Odisha / जगन्नाथ भगवान की दानपेटी से नकदी लूटे
नीलचक्र पर लगाया गया नया झंडा.

जगन्नाथ भगवान की दानपेटी से नकदी लूटे

इण्डो एशियन टाइम्स, पुरी।

पुरी स्थित महाप्रभु श्री जगन्नाथ के श्रीमंदिर के दक्षिणद्वार पर दान पेटी से नकदी लूटने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि बदमाशों ने दान पेटी को तोड़ दिया और नकदी लेकर फरार हो गए।

यह मामला तब सामने आया जब जगन्नाथ मंदिर पुलिस (जेटीपी) कर्मियों ने नृसिंह मंदिर के पीछे से एक खाली दान पेटी बरामद की। जेटीपी ने दान पेटी श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) को सौंप दी है। खबर लिखे जाने तक एसजेटीए की ओर से इस संबंध में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। इस बीच, स्थानीय लोगों ने इस मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …