Home / Odisha / नयागढ़ में रिश्वत लेते हुए अतिरिक्त तहसीलदार रंगेहाथों पकड़ाया

नयागढ़ में रिश्वत लेते हुए अतिरिक्त तहसीलदार रंगेहाथों पकड़ाया

इण्डो एशियन टाइम्स, भुवनेश्वर।

नयागढ़ जिले के गणिआ तहसील के अतिरिक्त तहसीलदार बनमाली परिडा शुक्रवार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों दबोच लिये गए। विजिलेंस के अधिकरियों ने उन्हें पैसे लेते हुए पकड़ लिया। विजिलेंस विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई।

विजिलेंस विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बरामद बालू से भरे ट्रक को छोड़ने के लिए उन्होंने ट्रक मालिक से 13 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इस बारे मे विजिलेंस को अवगत कराए जाने के बाद आज जाल बिछाया गया। जब दस हजार रुपये की राशि वे ले रहे थे, तभी विजिलेंस अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया।

इस मामले में भुवनेश्वर विजिलेंस पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …