Home / Odisha / बीजद मुक्त ओडिशा के लिए राज्य की जनता ने लिया है संकल्प – मनमोहन सामल

बीजद मुक्त ओडिशा के लिए राज्य की जनता ने लिया है संकल्प – मनमोहन सामल

  • खुर्दा के टांगी में पदयात्रा व जनसभा में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

इण्डो एशियन टाइम्स, भुवनेश्वर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता में आने के बाद गरीब कल्याण व देश की अवसंरचना में विकास को प्राथमिकता मान कर कार्य कर रहे हैं। लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूर्ति के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। ओडिशा के विकास के लिए मोदी सरकार हाथ खोल कर धनराशि दे रही है, लेकिन भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे बीजद सरकार के कारण राज्य का विकास बाधित हो रहा है। इसलिए इस बार राज्य की जनता ने बीजद मुक्त सरकार के लिए संकल्प ले लिया है। खुर्दा के टांगी में भाजपा द्वारा आयोजित पद यात्रा व जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने ये बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने राज्य में सत्तारूढ़ दल बीजद और नवीन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने यहां व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला तथा कहा कि राज्य की जनता ने अब बीजद मुक्त ओडिशा के लिए संकल्प ले लिया है।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …