भुवनेश्वर। 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए कियाकटा थाना के एएसआई नवीन सतपथी को विजिलेंस अधिकारियों ने दबोच लिया है। विजिलेंस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक मामले को रफा दफा करने के लिए सतपथी ने 15 हजार रुपये की मांग की थी, लेकिन मोल भाव के बाद 10 हजार रुपये रिश्वत तय हुई। इसकी पहली किश्त उन्हें प्रदान की जा चुकी है। शेष 8 हजार रुपये देते समय विजिलेंस अधिकारियों ने उन्हें रंगेहाथों पकड़ लिया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
