बारिपदा। मयूरभंज के जिला मुख्यालय बारिपदा में वन विभाग की हिरासत से आरोपी शिकारी फरार हो गया है। फरार होने वाले शिकारी का नाम रुपाया मरांडी है तथा वह जिले के बांगिरीपोशी इलाके का रहने वाला है। वह बारिपदा के अस्पताल से फरार हो गया है। इस संबंध में थाने में शिकायत की गई है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को वन विभाग में तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया था। उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल लाया गया था। आज सुबह वह असपताल से फरार हो गया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
