Home / Odisha / संपर्क से समर्थन अभियान में शामिल हुए संबित पात्र

संपर्क से समर्थन अभियान में शामिल हुए संबित पात्र

भुवनेश्वर। पुरी लोकसभा सीट के अधीन रणपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा चलाये जा रहा संपर्क से समर्थन अभियान कल शनिवार को राइपड़ा व झाड़पड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम व पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा संबित पात्र भी शामिल हुए।

डा पात्र ने इस अवसर पर मोदी सरकार द्वारा गत 9 सालों में किए गए विकास कार्यों के संबंध में प्रचार पत्र वितरण किया। इसके इलावा उन्होंने पंचायत के लोगों से मोदी सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। भाजपा के स्थानीय नेताओं के साथ उन्होंने पंचायत के लोगों की समस्याओं को भी जाना।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …