-
ओडिशा में 25 से होगी भारी बारिश
भुवनेश्वर। दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश और इससे सटे उत्तर-पश्चिम और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र कम चिह्नित हो गया है। यह जानकारी आज यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देते हुए कहा कि संबंधित चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिणपूर्व विदर्भ और उससे सटे दक्षिण छत्तीसगढ़ पर है।
आईएमडी के अनुसार, 24 जुलाई के आसपास दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ताजा कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि इस प्रणाली के कारण 25 जुलाई से ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए मालकानगिरि, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति, गंजाम, कंधमाल, बौध, बलांगीर, सोनपुर, बरगढ़, संबलपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की है। इसके बाद
25 जुलाई को 08.30 बजे तक गजपति, गंजाम, पुरी, जगतसिंहपुर, मालकानगिरि, कोरापुट, रायगड़ा, कंधमाल, कलाहांडी, नवरंगपुर, नुआपड़ा जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों के लिए भी पीली चेतावनी जारी की गई है।
26 जुलाई को 08.30 बजे तक गजपति, गंजाम और पुरी जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही मालकानगिरि, कोरापुट, रायगड़ा, नवरंगपुर, कलाहांडी, कंधमाल, बलांगीर, नयागढ़, खुर्दा, कटक, जगतसिंहपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की है। इसी तरह से 27 जुलाई को 08.30 बजे तक नवरंगपुर, मालकानगिरि, कोरापुट, कलाहांडी, नुआपड़ा और बलांगीर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों के लिए भी पीली चेतावनी जारी की गई है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
