Home / Odisha / शशिकान्त शर्मा बने कटक गौड़ ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष

शशिकान्त शर्मा बने कटक गौड़ ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष

कटक। शशिकान्त शर्मा कटक गौड़ ब्राह्मण सभा के सत्र 2023-25 के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। इसके लिए समाज के सदस्यों ने उनको बधाई दी गई एवं भव्य स्वागत किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुभाष चन्द्र चौबे ने बताया कि कटक गौड़ ब्राह्मण सभा के सत्र 2023-25 के निर्वाचन में अन्य कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं होने के कारण शशिकान्त शर्मा के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की जा रही है। इस पर शशिकान्त ने कहा कि सब समान और सबको सम्मान की भावना से सभी को जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह एवं समाज के समस्त 50 साल से ऊपर “पंडित श्री” भाइयों का सम्मान किया जायेगा।
इधर, सुभाष चन्द्र चौबे, अजय चौबे, अनुराग शर्मा, अभिषेक शर्मा, अरूण चौबे, मनीष जोषी, अभिषेक चौबे, अजय चौबे, पूर्णिमा चौबे, संगीता चौबे, मधु चौबे, पद्मा चौबे की सभा में उपस्थिति रही तथा सभी ने शशिकान्त शर्मा को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं। अंत में पद्मा चौबे ने सभी को धन्यवाद दिया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …