Home / Odisha / प्लाइवुड एंड ग्लास ट्रेडर्स एसोसिएशन की डायरेक्टरी का विमोचन

प्लाइवुड एंड ग्लास ट्रेडर्स एसोसिएशन की डायरेक्टरी का विमोचन

  • राजभवन में राज्यपाल ने किया लोकार्पण

इण्डो एशियन टाइम्स, भुवनेश्वर।

प्लाइवुड एंड ग्लास ट्रेडर्स एसोसिएशन की डायरेक्टरी और स्मारिका का विमोचन  राज्यपाल भवन में राज्यपाल गणेशी लाल ने किया। विमोचन के वक्त प्लाइवुड एंड ग्लास ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र परिडा, निवर्तमान अध्यक्ष आदित्य तुलसियान, उपाध्यक्ष चितरंजन दखिनराय, पूर्व अध्यक्ष रमेश नरूला, कमल आसोपा, संजय अग्रवाल, सचिव अमित पटेल कोषाध्यक्ष अशोक शारदा और पत्रिका के संपादक रमाशंकर रुंगटा उपस्थित थे। संजय अग्रवाल ने राज्यपाल को उत्तरी एवं फूलगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। वहीं आदित्य तुलसियान और धीरेंद्र परीदा ने स्मृति चिह्न प्रदान किया।

इस पत्रिका में प्लाइवुड एंड ग्लास ट्रेडर्स एसोसिएशन की डायरेक्टरी के साथ कई कविताओं की रचनाएं, कई लेख जैसे बेहतर भविष्य की ओर अनिल जाजोदिया के द्वारा, रोल ऑफ ओडिशा इन इंडिया, जी-20 प्रेसिडेंसी अनिल धीर के द्वारा, 5-टी मो सरकर का लेख नंदलाल सिंह के द्वारा, करंट इंडस्ट्रियल सिनेरियो ऑफ ओडिशा ब्रह्मा मिश्रा के द्वारा, आत्मनिर्भर भारत एक परिकल्पना राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अशोक पांडेय जी के द्वारा के अलावा कई लेखकों के द्वारा अच्छी-अच्छी रचनाओं का प्रकाशन किया गया है।

इस पत्रिका के संपादक रमाशंकर रुंगटा ने पत्रिका को आजादी का अमृत महोत्सव को समर्पित करते हुए इसका संपादन किया।

Posted by: Desk, Indo Asian Times

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …