Home / Odisha / कोरोना वायरस चीन की बहुत बड़ी साजिश – विजय खंडेलवाल

कोरोना वायरस चीन की बहुत बड़ी साजिश – विजय खंडेलवाल

कटक. कटक के जाने-माने युवा समाजसेवी, सैल्यूट तिरंगा ओडिशा प्रदेश के संरक्षक एवं कटक मारवाड़ी समाज के पूर्व अध्यक्ष व उद्योगपति विजय खंडेलवाल ने कहा कि कोरोना वायरस से भारत ही नहीं, पूरा विश्व प्रभावित हुआ है. सभी देश इसकी चपेट में हैं. इसमें कई हजार लोगों की जाने भी गई हैं.

इस बीमारी पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का पूरे विश्व में फैलना चाइना की बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा है. कोरोना वायरस चीन के वुहान से शुरू होकर पूरे विश्व को अपनी चपेट में लिया एवं सारे देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पेपर, सोशल मीडिया सबका एक ही तरफ इशारा है कि यह काम चीन का है. सभी देशों की उंगली एक ही तरफ इशारा कर रही है.

चाइना के वुहान के नजदीक बीजिंग एवं शंघाई में एक भी केस नहीं पाया गया है, जबकि  चाइना में हजारों की संख्या में लोगों की जान गई. तीन महीने के अंदर चाइना में व्यापार भी चालू हो रखा है, जबकि पूरे विश्व में पूरा लॉकडाउन है. अमेरिका, फ्रांस, इटली, जर्मनी, ब्रिटेन जैसे यूरोप के विकसित देश भी इसे कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं. यह बहुत ही सोचनीय विषय है कि चाइना इतना जल्दी कैसे कंट्रोल कर लिया ?

खंडेलवाल ने कहा कि सभी देशों को चाइना से संभल कर रहने की जरूरत है. अभी पूरा विश्व त्राहि-त्राहि कर रहा है. पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था धाराशाही के कगार पर है, जबकि चाइना को कोई फर्क नहीं पड़ा. आने वाले दिनों में विभिन्न देशों द्वारा चाइना के कई खुलासे होने बाकी हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …