Home / Odisha / ललक करती सवाल, मैं कौन हूं….!!!
HEMANT KUMAR TIWARI

ललक करती सवाल, मैं कौन हूं….!!!

मैं कौन हूं,
खुद को तलाशता हूं,
पत्थरों पर तराशता हूं,
मैं कौन हूं।।

जिंदगी की राह पर बिखरे,
पत्थरों ने चलना सिखाया,
हर चुनौतियों ने मुझे
परिस्थितियां चीरना सिखाया।।

मैं कौन हूं,
खुद को तलाशता हूं,
पत्थरों पर तराशता हूं,
मैं कौन हूं।।

जब-जब खुदको तलाशा,
कुछ खास नहीं पाया,
जब-जब खुदको तरासा,
कुछ नायाब नहीं पाया।।

मैं कौन हूं,
खुद को तलाशता हूं,
पत्थरों पर तराशता हूं,
मैं कौन हूं।।

ललक ललकारती गई,
खुदको तलाशती गई,
पत्थरों पर तरसती गई,
वह खुद लहलहाती गई।।

मैं कौन हूं,
खुद को तलाशता हूं,
पत्थरों पर तराशता हूं,
मैं कौन हूं।।

रिश्तों के बाजार में,
अपने संग बेगाने भी पाये,
कांटों में जाकर छुपी
खुशियां आखिर ढूंढ ही पाये।।

मैं कौन हूं,
खुद को तलाशता हूं,
पत्थर पर तराशता हूं,
मैं कौन हूं।।

ना सफर रूका,
ना मैं थका,
चुनौतियों को चीरकर
मंजिल का दरवाजा भी पाया।।

फिर भी
ललक की सवाल वही,
मैं कौन हूं,
खुद को तलाशता हूं,
पत्थर पर तराशता हूं,
मैं कौन हूं।।

लेखक – हेमन्त कुमार तिवारी

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …