Home / Odisha / सड़क हादसे में दो की मौत

सड़क हादसे में दो की मौत

भुवनेश्वर. खुर्दा जिले के निराकारपुर थाने के रामेश्वर चौक पर एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान नीलू सेनापति व विद्याधर स्वाईं के रुप में की गई है. दोनों नयागढ़ जिले के हैं. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर से ब्रह्मपुर की ओर जाने वाली एक बाइक को एक कार ने पीछे से टक्कर मार दिया. इसके बाद कार संतुलन खोकर पास में खड़े एक ट्रक से टकरायी. इस कारण बाइक चालक नीलू व कार चालक विद्याधर की मौत हो गई. निराकापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बाइक व कार को बरामद कर लिया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …