Home / Odisha / व्यंगिकाएँ – कुछ लोगों के भाव बढ़ गये हैं…!!!

व्यंगिकाएँ – कुछ लोगों के भाव बढ़ गये हैं…!!!

कुछ लोगों के
भाव बढ़ गये हैं
साग-सब्जी की तरह
उतरने में
देर कहाँ लगती है ?
हाँ , बहुत जल्दी
बारिश होनेे वाली है…!!

सबको साथ लेकर
चलने की बात
निहायत बेमानी है…!
गुटबन्दी
महत्वाकांक्षापूर्ति
हर जगह की कहानी है…!!

कथित “नेता”
जलती चिता में
रोटियाँ सेंक रहे हैं…!
हल्ला करने वाले
हर शख्श के मुँह में
चतुराई से
एक-एक फेंक रहे हैं..!!

एक सच :
ये तमगे लगेंगे
फिर उतर जायेंगे…!
इस दौरान
इस मन से भी
कुछ लोग उतर जायेंगे…!!

✍️ पुष्पा सिंघी , कटक

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …