-
थाने में शोषण को लेकर किया लिखित में शिकायत

इण्डो एशियन टाइम्स,भुवनेश्रर,
पूर्व मंत्री श्रीकांत साहु के खिलाफ बीजद के महिला कार्यकर्ता संयुक्ता महला ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है । महिला थाना पहुंच कर उन्होंने लिखित में शिकायत की ।
इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गत 9 सालों से पूर्व मंत्री श्रीकांत साहु ने उनके शारीरिक शोषण किया । इस दौरान उन्होंने शारीरिक व मानसिक उत्पीडन भी किया । पूर्व में भी उन्होंने शिकायत की थी, लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई । इस कारण एक बार फिर वह थाने में आयी हैं ।
उनके परिवार के लोगों द्वारा लाय़े गये आरोपों संयुक्ता ने साजिश बताया । उन्होंने कहाकि श्रीकांत साहु उनके परिवार के लोगों को मोहरा बना कर मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं । उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में न्याय चाहिए। यदि उन्हें न्याय नहीं मिलता तो वह पार्टी के मुखिया तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिल कर इस बारे में अवगत करायेंगे ।
Posted by: Desk, Indo Asian Times
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
