
भुवनेश्वर। मारवाड़ी युवा मंच, भुवनेश्वर शाखा ने एक्सआईएमबी विश्वविद्यालय व एचडीएफसी बैंक के तत्वधान एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का जीवियर्स यूनिवर्सिटी मे अयोजन किया।
इस रक्तदान शिविर में कुल 52 यूनिट ब्लड, ओडिशा ब्लड बैंक कैपिटल हॉस्पिटल के द्वारा संग्रह किया गया।
इस कार्यक्रम में संस्थापक राष्ट्रीय रक्तदान संयोजक युवा रमाशंकर रूंगटा उपस्थित रहकर सभी सदस्य और दानदाताओं का हौसला बढ़ाया। यह शिविर संस्थापक संयोजक रक्तदान, रमाशंकर रुंगटा को समर्पित कर बनाया गया।
इस कार्यक्रम की संयोजिका युवा सरिता अग्रवाल ने बहुत ही अच्छा अयोजन किया। इस शिविर में शाखा अध्यक्ष विकास बथवाल, सचिव विशाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए संजय अग्रवाल, पूर्व शाखा अध्यक्ष किशन बालोदिया व मुन्ना लाल अग्रवाल, प्रांतीय रक्तदान संयोजिका निहारिका लाडिया के अलावा मंच के अन्य कई सदस्य एवं जेवियर यूनिवर्सिटी के कई सदस्यगण मौजूद थे। यह जानकारी युवा विशाल अग्रवाल शाखा सचिव ने दी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
