-
दो चरणों में होगा काम, 18.91 करोड़ रुपये की राशि होगी खर्च

इण्डो एशियन टाइम्स, भुवनेश्वर।
राज्य सरकार की 5-टी योजना में ब्रह्मपुर शहर में स्थित देवी पीठ मां बूढ़ी ठाकुराणी मंदिर को नया रुप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा य़ह जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मंदिर को नया रुप देने के लिए लाये गये प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंजूरी प्रदान कर दी है। दो चरणों में यह कार्य होगा। इसमें 18 करोड़ 91 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने निर्धारित समय के अंदर इस कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
