Home / Odisha / जुएल ओराम ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया एक माह का वेतन

जुएल ओराम ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया एक माह का वेतन

  •  सांसद निधि से एक करोड़ रुपये की राशि कोरोना से मुकाबला के लिए भी दी

भुवनेश्वर. कोरोना से मुकाबला के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा सुंदरगढ़ से सांसद जुएल ओराम ने प्रधानमंत्री राहत कोष से अपना एक माह का वेतन देने की घोषणा की है. उन्होंने ट्विट कर यह जानकारी दी. उन्होंने ट्विट करके अपने बैंक के मैनजर को लिखे पत्र को भी साझा किया, जिसमें उनके एक माह का वेतन एक लाख रुपये को प्रधानमंत्री राहत कोष में देने की बात कही है. साथ ही उन्होंने कोविद-19 मुकाबला के लिए सुंदरगढ़ प्रशासन को उनके एमपी लैड फंड से एक करोड़ रुपये की राशि खर्च करने की अनुमति देने संबंधी कनसेंट लेटर को भी साझा किया.

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …