Home / Odisha / भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के गुर सीखा

भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के गुर सीखा

इण्डो एशियन टाइम्स, भुवनेश्वर।

आगामी आम चुनाव में मोदी सरकार के अच्छे व जनकल्याणकारी कार्यों के बारे में लोगों को अवगत कराने तथा राज्य सरकार के निकम्मेपन को लोगों के बीच ले जाने के लिए सोशल मीडिया का प्रभावी इस्तेमाल करना चाहिए। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया में इन बातों को प्रभावी ढंग से उठाना चाहिए। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के सोशल मीडिया कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने ये बातें कहीं।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इराशिष आचार्य के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में पूरे प्रदेश के सोशल मीडिया में काम करने वाले युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रमुख कपिल परमार, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जुएल ओराम, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपक गोछायत व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …