Home / Odisha / रत्नभंडार का चाभी खोया है या नहीं इस बारे में हमें जानकारी नहीं – विधि मंत्री
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

रत्नभंडार का चाभी खोया है या नहीं इस बारे में हमें जानकारी नहीं – विधि मंत्री

  • हाईकोर्ट में भाजपा ने दायर की है एक याचिका

भुवनेश्वर। राज्य में पुरी के श्रीजगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार को खोले जाने की मांग के बीच राज्य के विधि मंत्री जगन्नाथ सारका ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। ओडिशा हाईकोर्ट में रत्न भंडार से संबंधित एक याचिका भाजपा द्वारा दायर किये जाने के मामले में पूछे गये सवाल के उत्तर में सारका ने कहा कि रत्न भंडार की चाभी खोयी है या नहीं इस बारे में हमारे पास कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न स्तर पर श्रीमंदिर के उन्नतिकरण के लिए कदम उठा रही है। भाजपा इस मुद्दे को लेकर हाईकोर्ट गई है। हाईकोर्ट का जो भी निर्देश आयेगा, उस पर विचार-विमर्श कर कदम उठाया जाएगा। इस बारे में जो राजनीति करना चाहते हैं, वे करें। उस पर मुझे कुछ नहीं कहना है, लेकिन सरकारी मंदिरों के उन्नतिकरण के लिए सरकार वचनवद्ध है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …