
कोरापुट। यहां के बैपारीगुड़ा थानांतर्गत खातापोड़ा पंचायत के धानीबल्सा गांव के पास शुक्रवार की रात एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि धानीबल्सा गांव के महादेव खरा की अज्ञात बदमाशों ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इसे लेकर उनकी पत्नी मंगुली खरा ने एक शिकायत दर्ज कराई है।
सूत्रों ने बताया कि कथिर तौर पर महादेव जादू-टोना कर रहा था। यह जानलेवा हमले का कारण था। बदमाश भाग गए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
