
इण्डो एशियन टाइम्स, भुवनेश्वर।
रत्नभंडार खोला जाए। यह सभी लोग चाहते हैं। इसके बावजूद राज्य सरकार रत्नभंडार खोलने के लिए डर क्यों रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरत पटनायक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुरी के गजपति महाराज चाहते हैं कि रत्नभंडार खोला जाए। पुरी के शंकराचार्य व सेवायत भी यह चाहते हैं। इस मामले में सरकार को सहमत होना चाहिए, लेकिन चाभी खोने का बहाना बनाकर सरकार इस मामले में चुप्प क्यों बैठी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
