-
पुरानी दुश्मनी हो सकती है हत्या का कारण

इण्डो एशियन टाइम्स, ब्रह्मपुर।
ओडिशा के गंजाम जिले के दिग्गपहंडी थाना क्षेत्र के महुड़ा गांव में बुधवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी और शवों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतकों की पहचान शिवा गौड़ा और लिटी गौड़ा के रूप में बताई है। पुलिस ने बताया कि आज सुबह गांव के पास झाड़ियों से जले हुए शव बरामद किए गए। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के बाद उनकी बाइक में भी आग लगा दी। शव मिलने की सूचना पाते ही चिकिटि एसडीपीओ, दिग्गपहंडी आईआईसी और एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों ने शवों की पहचान कर ली है।
हालांकि हत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसे पुरानी दुश्मनी का नतीजा माना जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि दोनों दोस्त ट्रैक्टर व्यवसाय में थे और यह घटना तब हुई जब वे उधार लिए गए कुछ पैसे लेने गए थे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
