
इण्डो एशियन टाइम्स, भुवनेश्वर।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को आध्यात्मिक वातावरण में एकाम्र परियोजना का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यहां चल रहे यज्ञ में पुष्पांजलि की और परियोजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर वेद मंत्रों से पूरा इलाका गूंज रहा था। लिंगराज मंदिर व इसके आस-पास के इलाकों के भव्य व सुंदर बनाने के लिए इस योजना का शुभारंभ किया गया है।

इस कार्यक्रम के लिए मंगलवार से लिंगराज मंदिर परिसर में यज्ञ का आयोजन किया जा रहा था। आज सुबह चार बजे से बिंदु सागर से कलशयात्रा व गंगा आवाह्न किया गया। इसके बाद गुरु पूजा, पंचकर्म, सूर्यपूजा, गोपूजा, धरित्री पूजा, वाह्य द्वार पूजा व अन्य पूजा की गई। 25 से अधिक वेद पाठी व ब्राह्मणों ने इस कार्य को निष्पादित किया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
