Home / Odisha / ओडिशा में हनुमान सिक्कों के अवैध व्यापार में शामिल रैकेट का भंडाफोड़

ओडिशा में हनुमान सिक्कों के अवैध व्यापार में शामिल रैकेट का भंडाफोड़

  • पिपिलि पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया

इण्डो एशियन टाइम्स, भुवनेश्वर।

पिपिलि पुलिस ने प्राचीन हनुमान सिक्कों के अवैध व्यापार में शामिल एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इनके पास से हनुमान सिक्के, एक कार और मोबाइल फोन बरामद किया है।

एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पिपिलि पुलिस ने साक्षीगोपाल के नुआगांव दिही के गदाधर साहू के घर पर छापा मारा। इस दौरान पांच आरोपी एक सौदा कर रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो आरोपियों ने दावा किया कि उनके पास प्राचीन वस्तुएं बेचने का लाइसेंस है। इस बीच, सत्यवादी पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को अदालत में भेज दिया गया है।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …