Home / Odisha / ओडिशा में ट्रक ने बारातियों को कुचला, 5 की मौत, 9 घायल

ओडिशा में ट्रक ने बारातियों को कुचला, 5 की मौत, 9 घायल

इण्डो एशियन टाइम्स, केंदुझर।

केंदुझर जिले में एक ट्रक के धक्के से पांच बारातियों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि केंदुझर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 20 के पास साथीघर साही में हुई। घायलों को केंदुझर जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि यहां के साथीघर साही के मूल निवासी कार्तिक पात्र की बेटी की शादी हरिचंदनपुर ब्लॉक के मानपुर गांव के हादीबंधु पात्र के बेटे हेमंत पात्र से होनी थी। दूल्हा और बाराती डीजे बजाते हुए बारात निकाल रहे थे, तभी रात एक से डेढ़ बजे के बीच दुल्हन के घर से कुछ ही मीटर की दूरी पर एक ट्रक ने बारात को टक्कर मार दी।

पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाते ही अग्निशमन सेवा कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद मौके पर तनाव फैल गया। दूल्हे के भतीजे और उनके पक्ष के एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मृतक सतीघर साही के थे।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …