
इण्डो एशियन टाइम्स, भुवनेश्वर।
राज्य के विभिन्न शहरों में अस्पताल परिसर या उसके आस-पास स्थित आहार केन्द्रों को अब रविवार को भी खोला जाएगा। शहरी विकास विभाग द्वारा इस संबंध में सभी नगर निगम के कमिश्नरों तथा सिटी आहार समितियों के अध्यक्ष, जिलाधिकारियों को पत्र लिख कर इस बारे में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिया गया है।
विभाग द्वारा बताया गया है कि इससे पहले रविवार को आहार केन्द्र बंद रहते थे। इस निर्णय से दूरदराज के इलाकों से अस्पताल में चिकित्सा के लिए आ रहे लोगों को इससे लाभ मिलेगा। मरीज व उनके एटेंडैंटों को पांच रुपये में भोजन मिल सकेगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
