Home / Odisha / ओडिशा में हादसे की शिकार निजी बस का नहीं था परमिट और बीमा

ओडिशा में हादसे की शिकार निजी बस का नहीं था परमिट और बीमा

  • 25 साल पुरानी बस को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने पर उठे सवाल

शिवराम चौधरी, इण्डो एशियन टाइम्स, ब्रह्मपुर।

एक चौंकाने वाले रहस्योद्घाटन में गंजाम आरटीओ ने सोमवार को बताया कि हादसे की शिकार निजी बस के पास परमिट और बीमा नहीं है। सड़क एवं परिवहन अधिकारी मानस साहू के अनुसार, निजी बस के पास रात के दौरान चलने के लिए अपेक्षित परमिट और बीमा नहीं है। हालांकि, बस के पास फिटनेस सर्टिफिकेट था। साहू ने कहा कि उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गंजाम के जिलाधिकारी दिव्यज्योति परिडा ने कहा कि घटना की जांच चल रही है और इसके लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच 25 साल पुरानी बस को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने पर सवाल उठाए गए हैं।

 

Posted by: Desk, Indo Asian Times

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …