Home / Odisha / मोदी विरोधी विपक्ष की गलबहियां पर भाजपा ने आपातकाल की याद दिलाई

मोदी विरोधी विपक्ष की गलबहियां पर भाजपा ने आपातकाल की याद दिलाई

  • लालू यादव को राहुल की दादी ने भेजा था 22 महीने के लिए जेल – नड्डा

  • कहा- नीतीश कुमार भी थे 20 महीने जेल के सलाखों के पीछे

  • कहा-उद्धव ठाकरे ने बंद की शिवसेना की दुकान

हेमन्त कुमार तिवारी, भावनीपाटणा।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्षी एकता की बैठक को लेकर जमकर निशाना साधा तथा आपातकाल की याद दिलाई। इस दौरान नड्डा ने

लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार को उनको जेल जाने की घटना की भी याद दिलाई तथा कहा कि उन्हें आश्चर्य होता है कि ये विपक्षी बिहार में गलबहियां कर रहे हैं, लेकिन ये भूल गए कि लालू प्रसाद यादव को राहुल गांधी की दादी ने 22 महीने के लिए जेल में डाला था। नीतीश कुमार 20 महीने के लिए जेल की सलाखों के पीछे थे। आज पटना की धरती पर जब मैं राहुल गांधी का स्वागत करते हुए इनकी तस्वीरें देखता हूं तो लगता कि राजनीति में क्या से क्या हो गया।

नड्डा ने उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के पिता हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे कहा करते थे कि मैं शिवसेना को कांग्रेस नहीं बनने दूंगा। अगर मुझे कांग्रेस से हाथ मिलाना पड़े, तो मैं अपनी दुकान बंद कर दूंगा। आज बाला साहेब ठाकरे सोचते होंगे कि उनके बेटे ने ही शिवसेना की दुकान बंद कर दी है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …