भुवनेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का ओडिशा दौरा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इससे पहले जेपी नड्डा का 22 जून को ओडिशा दौरे पर आने का कार्यक्रम था। अब इसमें बदलाव हुआ है और अब 23 जून को ओडिशा आयेंगे।
कलाहांडी से सांसद तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वसंत पंडा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कुछ अनिवार्य कारणों से नड्डा अब 22 के बजाय 23 को कलाहांडी के दौरे पर आयेंगे।
उन्होंने बताया कि नड्डा भवानीपाटना स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित होने वाले सभा में संबोधित करेंगे। सभा के बाद वह सर्किट हाउस में वरिष्ठ नागरिकों से मिलेंगे। इसके साथ-साथ वह टाउन हाल में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने का कार्यक्रम है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
