Home / Odisha / धर्मेन्द्र प्रधान से मिलकर शिल्पी एल ईश्वर राव ने भेंट की कलाकृति

धर्मेन्द्र प्रधान से मिलकर शिल्पी एल ईश्वर राव ने भेंट की कलाकृति

भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से आज खुर्दा जिले के शिल्पी एल ईश्वर राव मिले और उन्हेंने प्रधान को महाप्रभु की विग्रह तथा एक सूक्ष्म रथ की कला कृति भेंट की।

इस बारे में प्रधान ने कहा कि पवित्र नवयौवन दर्शन दिवस पर एल ईश्वर राव ने उन्हें कागज व निंब की लकड़ी से बनाये गये सूक्ष्म रथ व महाप्रभु के विग्रह की कलाकृति प्रदान कर महाप्रभु के दर्शन का सौभाग्य प्रदान किया। एल ईश्वर राव ने अपनी अनोखी कला व कौशल के बल पर संस्कृति के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों को इस दिशा में प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। महाप्रभु का आशीर्वाद उन पर रहे तथा उनकी प्रतिभा और विकसित हो।

 

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …