Home / Odisha / कंगारू कोर्ट की बंधक से पुरुष-महिला को पुलिस ने कराया मुक्त
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कंगारू कोर्ट की बंधक से पुरुष-महिला को पुलिस ने कराया मुक्त

भुवनेश्वर। मयूरभंज जिले में पुलिस ने एक पुरुष और एक महिला को कंगारू कोर्ट की बंधक से मुक्त कराया है। बताया जाता है कि जिले के बंगीरीपोशी थानांतर्गत ग्रामीणों के एक समूह ने अवैध संबंध के संदेह में महिला और पुरुष को बंधक बना लिया था।

आरोप है कि कंगारू अदालत के बाद ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाये गये पुरुष और महिला की लोगों ने पिटाई की थी। उन्हें पिछले तीन दिनों से बंधक बनाए रखा गया था।

इस बीच परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को छुड़ाया। मयूरभंज के एसपी बी गंगाधर ने कहा कि पुलिस ने दोनों को बचा लिया है। हालांकि रिश्तेदारों ने हमें बताया था कि वे बैठक आयोजित करके इस मुद्दे को सुलझा लेंगे, लेकिन अब वे शिकायत दर्ज कराने को राजी हो गए हैं। शिकायत मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …