Home / Odisha / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रज पर्व पर बधाई दी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रज पर्व पर बधाई दी

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को रज पर्व के अवसर पर ओडिशा के लोगों को बधाई दी और सभी के अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

एक ट्वीट में मोदी ने लिखा है कि ओडिशा में चल रहे रज पर्व उत्सव पर बधाई। यह शुभ अवधि अपने साथ अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रचुरता लाए। चारों ओर खुशियाँ हों।

मोदी के ट्वीट ने ओडिशा के बीच खुशी फैला दी है। लोगों ने कमेंट सेक्शन में जाकर पीएम को धन्यवाद दिया। लोगों ने प्रधानमंत्री को भी जवाब में रज पर्व उत्सव के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी है तथा मंगलकामनाएं की है। लोगों ने इस पर्व की महत्ता पर भी प्रकाश डाला है और हर साल इस त्योहार पर बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री की प्रशंसा भी की है।

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …