Home / Odisha / बीएमसी के पहले गैर-निर्वाचित मेयर का निधन

बीएमसी के पहले गैर-निर्वाचित मेयर का निधन

भुवनेश्वर। तत्कालीन भुवनेश्वर नगरपालिका के अंतिम चेयरमैन और अब नगर निगम के पहले गैर-निर्वाचित मेयर डॉ जगन्नाथ महापात्र का बुधवार को भुवनेश्वर में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। रिपोर्टों के अनुसार, महापात्र लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

14 जनवरी, 1939 को कटक के करता सासन में जन्मे महापात्र 1997 में भुवनेश्वर नगरपालिका के अंतिम चेयरमैन थे। उनके कार्यकाल के दौरान ही भुवनेश्वर नगरपालिका को नगर निगम में तब्दील कर दिया गया। महापात्र ऑल इंडिया मेयर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी थे। साल 2000 में बीएमसी के गठन के बाद वे निगम के पहले गैर-निर्वाचित मेयर बने।

पेशे से एक डॉक्टर एक प्रसिद्ध परोपकारी और राजनीतिज्ञ भी थे।

महापात्र वंचितों को मुफ्त चिकित्सा देखभाल प्रदान करने में सहायक थे। वह शहीदनगर में जगन्नाथ अस्पताल के संस्थापक थे। महापात्र शहीदनगर पूजा समिति के सदस्य भी थे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …