भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित भंजकला मंडप में एक कार्यक्रम के दौरान मलेशिया के भरतनाट्यम गुरु श्री गणेशन की मौत हो गई। बताया जाता है कि अपनी यात्रा के तीसरे दिन मंच पर नृत्य प्रदर्शन के दूसरे चरण से पहले दीपक जलाते समय गणेश बेहोश हो गए।
उन्हें कैपिटल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। वह भंजकला मंडप में तीन दिवसीय नृत्य कार्यक्रम के लिए भुवनेश्वर आए थे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
